अंक शास्त्र के अनुसार जीवन में रंगो का महत्व
प्रकृति नें संसार को एक से एक बढ़कर खूबसूरत रंगो से नवाजा है। अंक शास्त्र के अनुसार जहाँ रंग एक ओर हमें सुन्दरता प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी ओर हमारे भाग्य का निर्माण भी करते हैं। कुछ रंग हमारे लिए बहुत ही लकी होते हैं और जब हम उनको अपने जीवन में महत्व देते हैं तो वह हमारे बिगड़े काम भी बना देते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार अलग -2 तिथियो में जन्मे लोगों का अलग-2 लकी कलर होता है। यहां पर हम आपको बताएंगे कि आपकी DATE OF BIRTH के हिसाब से कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
बीमारी से छुटकारा पाने के उपाय
किसी भी महीने की 1,10वीं,19वीं और 28वीं तारीख में जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10वीं,19वी,28वीं तारीख को होता है । ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा लकी कलर औरेंज,पीला और गोल्ड होता है। यह तिथियांँ सूर्य प्रभावित होती हैं और सूर्य में ऊर्जा बहुत होती है। इन लोगों को अपने जीवन में इन रंगो का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।
किसी भी महीने की 2,11वीं,20वीं,29वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2,11वीं,20वीं और 29वीं तारीख को होता है। ऐसे लोगों का लकी कलर हरा रंग होता है। वैसे तो हल्का हरा रंग इन लोगों के लिए ज्यादा शुभ होता है परन्तु हरे रंग के सारे शेड इन लोगों को भाग्य प्रदान करते हैं। इन तारीखो में जन्मे लोगों को सिल्वर और क्रीमी पीला रंग भी भाग्य प्रदान करता है अगर यह लोग इन रंगो का अपने जीवन में ज्यादा इस्तेमाल करें तो और अधिक सफल हो सकते हैं।
किसी भी महीने की 3,12वीं,21वीं या 30वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3,12वीं,21वीं या 30वीं तारीख को होता है। ऐसे लोगों के लिए औरेन्ज और पिंक कलर बहुत भाग्यशाली होता है। लाल रंग के सभी शेड भी इनको भाग्य प्रदान करने वाले होते हैं। इनके लिए बैगनी और पीला कलर भी भाग्य प्रदान करता है।
डिप्रेशन के लक्षण और उपाय, ज्योतिष समाधान
किसी भी महीने की 4,13वीं,22वीं और 31वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म 4,13वीं,22वीं और 31वीं तारीख को होता है। ऐसे लोगों केलिए हल्का नीला या नीले कलर के सभी शेड बहुत भाग्यशाली होते हैं।
किसाी भी महीने की 5वीं,14वीं,23वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5वीं,14वीं या 23वीं तारीख को होाता है। ऐसे लोगों का शुभ रंग ग्रे होता है। ऐसे लोगों के लिए ग्रे कलर के सभी शेड बहुत लकी रहते हैं।
किसी भी महीने की 6,15वीं,24वीं, तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15वीं या 24 तारीख को होता है ऐसे लोगों के लिए गहरा हरा और गहरा नीला शुभ रंग होता है। लाल रंग के सभी शेड भी इनके लिए शुभ होते हैं।
गृह क्लेश दूर करने के उपाय
किसी भी महीने की 7वीं,16वीं,25वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7वीं 16वीं या 25वीं तारीख को होता है ऐसे लोगों का शुभ रंग सफेद रंग होता है। इन लोगों के लिेए हल्का हरा,हल्का पीला और हल्का नीला रंग भी शुभ होते हैं।
किसी भी महीने की 8वीं,17वीं,26वीं तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8वीं,17वीं,26वीं तारीख को होता है। ऐसे लोगों का शुभ रंग पीला होता है। गहरा हरा और गहरा नीला इनके लिए शुभ रंग होते हैं।
किसी भी महीने की 9वीं,18वीं,27वीं तारीख को जन्मेे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9वीं,18वीं,या 27वीं तारीख को होता है। इन लोगों का शुभ रंग लाल होता है । लाल रंग के सभी शेड इनके लिए बहुत लकी होते हैं।