राशिफल 2020 नया साल कैसा होगा यह उत्सुकता सबके मन में रहती है। कितने धन की प्राप्ति होगी ? नौकरी औऱ व्यापार में किस प्रकार के नए अवसर मिलेंगे ? धन की स्थित क्या होगी ? इन्हीं उत्सुकताओं का निराकरण हम करेंगे। आइये समझाते हैं , किन राशियों को 2020 में सबसे अधिक फायदा होगा।
मकर राशि वालों का करियर
मकर राशि वालों के लिए 2020 में बहुत अधिक सफलता की संभावनाए रहेंगी। ऐसे लोग पिछले कई वर्षों से जो भी प्लानिंग कर रहे हैं, उसमें उनको सफलता प्राप्त होगी और उनके वह कार्य जैसे अपना मकान खरीदने के सपने अथवा अपनी गाड़ी खरीदने के सपने अथवा बैंक बैलेंस बनाने के सपने, ये सभी उद्देश्य पूरे होंगे।
हार्ड-कैश जो भी कहीं फँसा हुआ है अथवा काफी समय से आप चक्कर लगा रहें हैं फिर भी आपको वापस नहीं मिल रहा है। धन को वापस मिलने में सफलता प्राप्त होगी। मकर राशि वाले शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। वहाँ उनको धन लाभ होगा जो लोग काफी समय से नौकरी कर रहे हैं और प्रमोशन नहीं मिल रहा है। उनको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जिन लोगों को व्यापार क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है। उनको सफलता मिलने की बहुत अच्छी संभावना रहेगी।
शनि का मकर राशि में प्रवेश ,इन पाँच राशियों को होगा लाभ
कन्या राशि वालों का करियर
कन्या राशि वालों के लिए 2020 सुख,सम्रद्धि और धन का कारक होगा। ऐसे लोगों की जहाँ एक ओर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा वही दूसरी ओर उनको पैसे की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कन्या राशि वाले किसी नई संभावना और नए बिजनेस में अगर निवेश करते हैं तो उन्हें अवश्य लाभ होगा। पिछले वर्षो में जो पैसो की कमी रही है वह इस वर्ष नहीं रहेगी। आपको इस वर्ष नए बिजनेस या नए कार्य क्षेत्र या नई नौकरी में हाँथ आजमाना चाहिए।
जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह लोग अपनी नौकरी बदल सकते हैं उनको नई जगह नौकरी में सफलता मिलेगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयीरी कर रहे हैं उनको सफलता मिलने की पूरी संभवानाए हैं ।
कुंडली में राज योग , यह योग बनाते हैं करोड़पति
वृषभ राशि वालों का करियर
वृषभ राशि जल्दी से कोई बदलाव स्वीकार नहीं करती। इन लोगों को इनके उन कार्यो में अधिक मन लगता है जो कार्य यह काफी समय से कर रहे हैं। ऐसे लोग 2020 में नये कार्य क्षेत्र में भाग्य आजमा सकते हैं। इनको यह काम प्रसन्नता और वैभव लेकर आया है।
करियर में इनको नए अवसरों की प्राप्ति होगी तथा ऩए अवसर अपने आप इनके पास चलकर आयेंगे। साल के शुरुआत में इन लोगों को अनावश्यक विवाद और नाकारात्मक लोगों से दूर रहना चाहिेेए। साल के शुरुआत में कुछ असफलताएं आ सकती हैं परन्तु उसके बाद पूरा साल वृषभ राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा।
जाने अपना भाग्यशाली रंग बदले अपनी किस्मत
सिंह राशि वालों का करियर
सिंह राशि वाले लोग राजा की भाँति जिन्दगी जीते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व और आभामंण्डल बहुत ही मजबूत होता है। इन लोगों के प्रभाव में आऩे वाले लोग इऩके मुरीद हो जाते हैं। कई बार यह लोग बिना कठिन परिश्रम किए ख्याति अर्जित कर लेते हैं। 2020 सिंह राशि वालों के लिए करियर के मामले में बहुत अधिक सफल रहेगा।
इन लोगों को मित्रों और सम्बन्धियों के सहयोग से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार और नौकरियो में सफलता प्राप्त होगी। सिंह राशि वाले जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। जो लोग लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं उनको स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदा मिलेगा और वो पूर्णतया स्वस्थ हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार व्रत कथा एवं पूजा
धनु राशि वालों का करियर
धनु राशि वालों को छोटा-मोटा काम पसन्द नहीं आता। ऐसे लोग उस काम को करना ज्यादा पसन्द करते हैं ,जिसमे जोखिम होता है। इसी कारण इऩ लोगों के अन्दर संघर्ष करने की क्षमता बहुत गजब की होती है।
2020 में धनु राशि वालों को आर्थिक रुप से अच्छे परिणाम देगा। इनको रुपये-पैसे की कमी नहीं रहेगाी तथा नए अवसर प्राप्त होंगे। सगे- सम्बन्धियों औऱ मित्रों के सहयोग से इनको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
जिन लोगों का करियर पारिवारिक विवादों के कारण सफल नहीं हो पा रहा है। उन लोगों को जरुर सफलताए मिलेंगी और उनके पारिवारिक विवाद भी हल होंगे ।