राशिफल (Rashi nature) मेष राशि,वृष राशि,मिथुन राशि,कर्क राशि,सिंह राशि,कन्या राशि,तुला राशि,वृश्चिक राशि,धनु राशि,मकर राशि,कुंभ राशि,मीन राशि , इन सभी राशियों का अलग-2 स्वभाव एवं गुण होता है। राशियों के स्वभाव (rashi nature,rashifal) नीचे विस्तृत रुप से बताया गया है।

मेष-राशि (राशिफल Rashi nature)

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। अत: इन लोगो पर सूर्य का प्रभाव बहुत अधिक रहता है। ये लोग किसी से प्रेरणा या शिक्षा नहीं लेते हैं और स्वतन्त्र-विचारों वाले होते हैं। यह लोग किसी के आधीन काम करना पसन्द नहीं करते हैं। इनको किसी दूसरों के हिसाब से चलने में परेशानी होती है। ये लोग कभी-भी किसी के अधीन नहीं रह सकते हैं। जब भी कोई इनके पसन्द के विपरीत बात करते हैं। तो यह पलटकर तुरन्त जबाब देते है। ऐसे लोगों को स्वयं का बिजनेस करना ज्यादा अच्छा लगता है और ऐसे लोग वहाँ पर भी सफल हो सकते हैं जहाँ पर स्वतन्त्र नि्र्णय ले सकें। ऐसे लोगों को क्रोध जल्दी आता है। हालांकि यह लोग अपने गुस्से को छिपाने का हर सम्भव प्रयास करते हैं परन्तु प्राय:ये छिपा नहीं पाते। अधिक क्रोध के कारण कई-बार ये लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं। इस राशि वालों को चाहिए कि ये अपने क्रोध को वश मे करें। किसी भी काम को सोच-विचार कर ही उसमें हांथ डालें तथा अन्त तक उस पर टिके रहें। इन लोगों को चाहिए कि एक समय में एक ही काम करें,कई कामों को एक साथ करने में इनकी शक्तियां बिखर जाती हैं और यह सफल नहीं हो पाते। इस राशि के लोग झूठी-शान छोड़कर अपने कार्य में एकाग्र-चित्त मन लगाकर करें तो यह सफल हो जाते हैं इस राशि के लोग ईमानदार होते है तथा इनके मन में दया-भाव भी होता है। ऐसे लोगों को झूठे अभिमान और गुस्से से बचना चाहिए। प्रात:काल सूर्य को जल देना चाहिए तथा सूर्य मन्त्र का जाप करना चाहिए ।

गुरु धनु राशि में ,यह राशियां हो जाएंगे मालामाल Guru in dhanu rashi

वृष-राशि (राशिफल Rashi nature)

वृष राशि वाले लोग बहुत ही कर्मठशील और मेहनती प्रवृ्त्ति के होते हैं। ऐसे लोग एक भी पल खाली नहीं बैठते। इन लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है। कि उलझे हुए और पेचीदा कार्यों को यह लोग भली-भाँति कर लेते हैं । अन्य राशियों में यह नही होता यह लोग जब भी किसी कार्य का बीड़ा उठा लेते हैं तो उसे पूरा करके छोड़ते हैं। खुशी की बात यह है कि इन लोगों को एक न एक दिन सफलता अवशय मिलती है औऱ यह लोग सफलता के शिखर में पहुँचते हैं। सफल होने के कारण ही इन लोगों को मित्रो और रिश्तेदारों से बहुत अधिक सम्मान मिलता है इनके मित्र इनका काफी सहयोग करते हैं और इनसे प्रेम भी करते हैं । ग्रहस्थ-जीवन में इन लोगो को सफलता प्राप्त होती है परन्तु कई बार इनका जीवन- साथी इनको पूरी तरह से समझने  मेें नाकाम रहता है। कई बार इनको फेमिली लाइफ में संघर्ष का सामना करना पड़ता है । इन लोगों को पूर्ण रुप से सन्तान सुख प्राप्त होता है। इनका कोई साथी अगर इनसे ज्यादा सफल हो जाता है तो इन्हें निराशा हो जाती है। ऐसे लोगों को चाहिए कि वह निराशा छोड़कर अपने कार्य मेें लग जाएं। उन्हें सफलता जरुर मिलेगी । ऐसे लोगों को अच्छे भोजन का शौक होता है। और ये लोग लोगों की खातिरदारी बहुत अच्छे से करते हैं। ऐसा व्यक्ति कलात्मक होता है। और उसे खूबसूरत चीजें, कपड़ा इत्यादि का बड़ा शौक होता है। इस राशि करा स्वामी शुक्र होता है। ऐसे लोगों को देवी उपासना करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत इनके लिए लाभकारी होता है।

अगर A से शुरू होता है आपका नाम तो जाने अपने बारे में l

मिथुन-राशि (राशिफल Rashi nature)

मिथुन राशि वाले लोग अच्छे और मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। इनके अन्दर टीम-वर्क की भावना होती है। और यह लोग मिलजुल कर काम करने में यकीन रखते हैं। यह लोग अध्ययनशील और व्यापारी बुद्धि के होते हैं। यह बहुत सोच-विचार करके ही बात करते हैं। तथा इनकी भाषा-शैली अच्छी होती है, हालांकि ऐसे व्यक्तियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है परन्तु अन्त में वह लोग सफल होते हैं ऐसे लोगों को कला-प्रेमी कहा जा सकता है। क्योंकि इनकी रुचि विभिन्न कलाओ में होती है और यह लोग कला के पारखी होते हैं। इनकी आर्थिक दशा में काफी अनिश्चित्ताएं बनी रहती हैं, तभी तो ये बहुत अच्छा कमाते हैं और धन-संग्रह कर लेते हैं। और कभी-2 इन्हें आकास्मिक खर्चों का और आर्थिक-मामलो में संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के मित्रों की संख्या बहुत होती है परन्तु कई बार मित्रों से अन-बन का खतरा बना रहता है। वैसे यह लोग सबको साथ लेकर चलने मे ज्यादा यकीन रखते हैं। ससुराल वालों से इनकी अन-बन बनी रहती है। यह लोग अन्तर्मुखी प्रवृत्ति के होते हैं। शान्त रहना और मौन रहना इन्हें पसन्द है परन्तु आवश्यकता पड़ने पर यह लोग अपनी बात बड़े प्रभावशाली तरीके से रखते हैं। यह लोग एक काम में टिककर मन नहीं लगा पाते हैं, इन्हें चाहिए कि सदैव अपने काम में फोकस बनाए रखें । ऐसे लोगों को यात्राओं से लाभ मिलता है। इन लोगों को गणेश-जी की पूजा  करनी चाहिए तथा बुधवार को हरी सब्जी का दान करें।

वास्तु दोष के उपाय,घर में करें यह सरल उपाय जीवन होगा सुखमय 

कर्क-राशि (राशिफल Rashi nature)

कर्क राशि वाले लोग बहुत ही ज्यादा भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। यह लोग व्यर्थ की उधेड़बुन में लगे रहते हैं। इनका चित्त चंचल होता है औऱ अपने में ही खोए रहते हैं। कर्क-राशि वाले बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। एक बार जो निश्चय कर लेते हैं फिर उन आकांक्षाओ की पूर्ति के लिए तन-मन-धन से लग जाते हैं। कोमल प्रवृ्त्ति होने के कारण निराश भी जल्दी हो जाते हैं। वैसे इन्हें मेहनती और कर्मठ-व्यक्ति के रुप में जाना जाता है। ये लोग कई बार जल्दी गुस्सा हो जाते हैं औऱ शान्त भी जल्दी हो जाते हैं। इस राशि के लोग देखने में खूबसूरत होते हैं। यह लोग अपना धन अपने सगे-सम्बन्धियों पर अथवा सन्तानों पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। कई बार इनको विरासत में भी सम्पत्ति प्राप्त होती है। यह लोग सन्तान को लेकर बहुत चिन्तित रहते हैं और इनको पूर्ण सन्तान-सुख की प्राप्ति होती है। इन लोगों की पहली सन्तान बहुत अधिक सफल होती है तथा उच्च पद पर पहुँचती है। इन लोगों को अपने जीवन में काफी यात्राओं का सुख प्राप्त होता है। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा विवेकी तथा कार्य को जल्दी करने वाले होते हैं । किन्तु ये लोग अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन नहीं करते। उम्र के 35 वर्ष के बाद इनके जीवन में स्थिरता आती है तथा इस परिवर्तन का इन्हें लाभ मिलता है। इन्हें चाहिए यह लोग छोटी-छोटी बातों को विवादित बनाने से बचें और अपने काम को एकाग्रचित्त होकर करें हवाई किले न बनाएं। इन लोगों को चन्द्रमा की रोशनी में योग करना चाहिए। शिव-जी का पूजन इनके लिए शुभ कार्य होता है ।

आपका तिल बताएगा आपका भविष्य, जाने अपने शरीर में तिल का महत्व

सिंह-राशि (राशिफल Rashi nature)

सिंह राशि वाले लोग स्थिर चित्त के बहुत ही उत्साही और तेजस्वी होते हैं। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में बहुत विख्यात होते हैं। इन लोगों का इरादा चट्टान के समान मजबूत होता हैं. एक बार अगर कोई निर्णय ले लेतेे हैं तो फिर चाहे कितना बड़ा नुकसान हो जाये ये लोग परवाह नहीं करते और आगे बढ़ जाते है। इन्हें जिद्दी-स्वभाव का भी कहा जा सकता हैं। इनके अन्दर इगो बहुत अधिक होती है। यह लोग सफलता प्राप्त करने केे लिए गलत तरीके अपनाने से बचते हैं। इनके अन्दर लोगों का नेतृत्व करने की बहुत अधिक क्षमता होती है। यह लोगों को बिना बात के हानि नहीं पहुँचाते और उदारता बरतते हैं। परन्तु दुश्मनों के लिए ये लोग कोई भी दया-भाव नहीं रखते और जब तक उसको हर तरह से परास्त न कर दें, चैन से नहीं बैठते। इन लोगों को समाज में बहुत अधिक सम्मान की प्राप्ति होती है। पारिवारिक-जीवन में इन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ता है। रोमांचक कार्यों को करने में इनको विशेष आनन्द की प्राप्ति होती है। साहसिक-कार्य को करने के लिेए ये हमेशा तैयार रहते हैं। कई बार ये लोग जल्दबाजी के कारण अपना काम बिगाड़ लेते हैं। इनको इनके दोस्तों को या इनके साथ में रहने वाले लोगों को सदैव यह लगता रहता है। कि यह उन पर हावी हो रहे हैं अगर ऐसे लोग क्रोध पर नियन्त्रण कर लें तो अपने जीवन में बहुत अधिक सफल होते हैं। इन लोगों को रविवार को गेहूँ का दान करना चाहिए एवं आदित्य ह्रदय स्त्रोत्रम का पाठ करना चाहिए ।

शनि साढ़ेसाती Shani Sadesati

कन्या-राशि (राशिफल Rashi nature)

कन्या राशि वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान औऱ कलाप्रेमी होते हैं। यह लोग अपनी मधुर-वाणी से लोगों का मन-मोह लेते हैं। जीवन के आरम्भ-काल में इन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ता है और काफी परेशानी उठानी पड़ती है परन्तु यह लोग अपनी योग्यता के बल पर संघर्ष क्षमता के कारण बहुत ही ज्यादा सफल होते है और उच्च पदों पर पहुँचते हैं। इन लोगों को वृद्धावस्था में अधिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि वालों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये लोग विपरीत परिस्थितयों में भी अपना धैर्य नहीं खोते हैं और विचलित नहीं होते हैं। इन लोगों के अन्दर बुद्धमानी ओऱ चातुर्य कूट-कूट कर भरी होती है। यह लोग अपने विनम्रता के गुण के कारण समाज में लोगों के प्रिय होते हैं वैसे तो इन लोगों का स्वभाव क्रोधी नहीं होता है। परन्तु एक बार अगर क्रोध आ जाए तो वह जल्दी से शान्त भी नहीं होता। जिसके कारण इनके मन में नाकारात्मकता और घृणा की भावना भर जाती है और मन कुंठित हो जाता है। ऐसे लोगों को कुंठा से बचना चाहिए तथा नाकारत्मक लोगों से दूर रहना चाहिए। इस राशि के लोगों को लोक-सम्बन्धियों से और रिश्ते-नातों से बहुत ज्यादा आशान्वित नहीं होना चाहिए। प्राय: कन्या राशि के लोग धार्मिक होते हैं परन्तु किसी एक व्यक्ति के पीछे-पीछे चलने की प्रवृत्ति नहीं होती। ये लोग धर्म में तर्क को महत्व देते हैं। ऐसे लोगों को विदेश-यात्राओं का सुख प्राप्त होता है। तथा व्यापार से भी धन कमा सकते हैं। ये लोग धुन के पक्के होते हैं। इस राशि का स्वामी बुद्ध है। इन लोगों को बुधवार को हरी-वस्तुओं को दान करना चाहिए। तथा गणेश-जी के मन्त्र का जाप करना चाहिए।

क्या कहती है आपकी विवाह रेखा ? कैसा होगा वैवाहिक जीवन ?

तुला-राशि (राशिफल Rashi nature)

तुला-राशि वाले लोग पवित्र विचारों के और संयमित होते हैं। इन लोगों को क्रोध जल्दी आता है परन्तु शान्त भी जल्दी हो जाते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है अत: ये लोग अपने जीवन में सज-सँवरकर रहना और फैशन तथा सुन्दरता को बहुत अधिक महत्व देते हैं। कई बार इन लोगों के विचारों में अनिश्चित्ता दिखाई देती है जिससे कि लोग समझ नहीं पाते कि वह किस दिशा में जाने की बात कर रहे हैं। यह लोग अक्सर जीवन में बीच का रास्ता अपनाते हैं न तो विवादो में ही रहते हैं और न ज्यादा सरल रहते हैं। यह लोग आपसी विवाद को बड़ी कुशलता से निपटाने में सक्षम होते हैं। ऐसे लोगों को अचानक धन-लाभ का योग रहता है अगर यह लोग अपने काम में एकाग्रचित्त हो तो बहुत ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह लोग कई बार स्वयं मुसीबत मोल ले लेते हैं। आय से अधिक खर्च करना इनकी प्रवृत्ति में होता है। भोग एवं विलासिता पूर्ण जीवन जीना इन्हें ज्यादा पसन्द होता है। शुक्रवार को यह लोग सफेद चीजें यानि चावल और दूध का दान करें,इन्हें विशेष फायदा होगा। ऐसे लोगो को शिव-जी की पूजा करनी चाहिए ।

अगर नाम का पहला अक्षर B, तो जाने अपना व्यक्तित्व

वृश्चिक-राशि (राशिफल Rashi nature)

ऐसे लोग बहुत ही तेज बुद्धि के होते हैं और अपने कार्य के प्रति गम्भीर होते हैं। यह लोग जिस कार्य को एक बार ठान लेते हैं फिर उसे पूरा करने में पूरे धैर्य एवं अनुशासन के साथ लग जाते हैं और फिर कितनी भी बाधाए आएं। यह लोग डटे रहते हैं और हर परिस्थियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह लोग क्रोधी-स्वभाव के कहे जा सकते हैं। बात- बात में अनावश्यक रुप में उलझना और चिढ़-चिढ़ाना इनकी आदत में होता है अगर एक बार इन्हें क्रोध आ जाए तो फिर इनके अन्दर दया की भावना मर जाती है और कुछ भी कर-गुजरने को तैयार रहते हैं। यह लोग अपने जीवन के उर्त्तार्ध में ज्यादा सफल होते हैं। ऐसे लोग ईमानदार प्रव्रत्ति के होते हैं और मित्रों के लिेए सदैव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। इन लोगों को वसीयत में पूर्वजों की सम्पत्ति मिलने तथा अचानक धन मिलने का योग रहता है अपने जीवन में ये लोग बहुत यात्राएं करते हैं। इनके मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है और सारे मित्र बड़े सहयोगी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन इनके शत्रु और निन्दा करने वाले भी कम नहीं होते। यह लोग अपने जीवन में बहुत अधिक सफल होते हैं और संघर्ष के बाद उच्च-शिखर पर जा कर बैठते हैं। यह लोग अपनौ पेट में कोई भी बात नहीं पचा पाते और थोड़ा-सा भी भावुक होने पर लोगो को सारी बात बता देते हैं। इन लोगों को मंगलवार वाले दिन गुण और भुंजे हुए चने हनुमान-जी को चढ़ाना चाहिए तथा सुन्दरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए ।

शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, यह राशियां होंगी धनवान

धनु-राशि (राशिफल Rashi nature)

धनु-राशि का स्वामी गुरु होता है। यह लोग अपने जीवन में शिक्षा को बहुत अधिक महत्व देते हैं। यह लोग परोपकारी होते हैं और आदर्शों पर चलना धनु-राशि की विशेष गुण होता है। इन लोगों में एक शिक्षक की भाँति लोगों को सही राह बताना एवं एक अच्छा आचरण समाज में प्रस्तुत करने की प्रबल-इच्छा होती है. यह लोग किसी के उपकार के बदले कुछ भी  पाने की आशा नहीं करते यह लोग अच्छे वक्ता होते हैं और हमेशा पैसे से अधिक गुणों को महत्व देेते हैं. धनु-राशि वाले लोगों को अपनी आजादी बहुत प्रिय होती है। यह लोग सरकारी नौकरियों तथा सरकार से सम्बन्धित व्यवसाय में अधिक सफल होते हैं। इन लोगों का माता-पिता अथवा सास-ससुर किसी एक में से विशेष-तौर पर नहीं पटती। यह लोग अपनी सन्तान को लेकर विशेष चिन्तित रहते हैं। इनकी सन्तान भविष्य में आगे चलकर बहुत सफल होती हैं। माता- पिता की सेवा करते हैं। इन लोगों के भाई-बहनों की संख्या ज्यादा नहीं होती है। इन लोगों को जीवन में बहुत अधिक यात्राएं करनी पड़ती हैं। ऐसे लोगों को मित्रों से विशेष तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए औऱ अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करना चाहिए। ऐसे लोगों को गुरुवार को पीली वस्तुओं केले,अरहर की दाल व पीले-वस्त्र का दान करना चाहिए । विष्णु-जी का पूजन इनके लिए विशेष लाभप्रद रहता है।

अंक ज्योतिष सीखें ,जाने अपना भाग्यांक

मकर-राशि (राशिफल Rashi nature)

मकर-राशि वाले लोग बहुत ही परिश्रमी और फुर्तीले होते हैं। यह या तो काम को चालू नहीं करते और एक बार अगर चालू कर दें तो उस कार्य को बड़ी फुर्ती से खत्म करते हैं। मकर-राशि का स्वामी शनि होने के कारण शनि के सम्पूर्ण गुण इन लोगों में समाहित रहते हैं। यह लोग भीतर से बहुत ही उदार औऱ दूसरों का सम्मान करने वाले होते हैं परन्तु ऊपर से इनकी प्रवृत्ति झगड़ालू होती है। अनावश्यक रुप से विवाद में फँसना इनकी आदत होती है। यह लोग अपनी मेहनत औऱ हिम्मत की वजह से अपने भाग्य का निर्माण स्वयं करते हैं।यह लोग मितव्ययी होते हैं और पैसे को बहुत सोच-समझकर खर्च करते हैं। मकर-राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी फुर्ती होती है। किसी भी कार्य को जल्दी और प्लानिंग से निपटाने में ये दक्ष होते हैं। इन लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता तथा शान्ति से पहले सबकी बात सुनते हैं परन्तु जब बात सिर के ऊपर निकल जाती है तो यह क्रोधित भी होते हैं और इनका क्रोध देर में शान्त रहता है। पारिवारिक-जीवन में यह लोग सफल रहते हैं औऱ जीवन में आने वाली बाधाओं का बड़े अच्छे-तरीके से सामना करते हैं। यह लोग महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं और धन कमाने के लिए अटूट मेहनत करते हैं। इन लोगों को शनिवार वाले दिन काले तिल,काली साबूत खड़ी उर्द-दाल,सरसों का तेल शनि-मन्दिर में चढ़ाना चाहिए और शिव-जी की उपासना करनी चाहिए।

मेरा घर कब बनेगा ?अपना घर आने के ज्योतिष उपाय

कुंभ-राशि  (राशिफल Rashi nature)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति मधुर-स्वभाव वाले सरल और परिश्रमी होते हैं। कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। यह लोग कला प्रेमी और साहित्य को समझने वाले परम्पराओं का सम्मान करने वाले और बुजुर्गों का आदर करने वाेल होते हैं। एकान्त में रहना इन्हें बहुत प्रिय होता है। इनकी अध्ययन एवं अध्यापन में विशेष रुचि होती है। यह लोग बहुत अच्छे लेखक और प्रसिद्ध वक्ता के रुप में सफल होते हैं। ईमानदारी और वफादारी इनके रोम-रोम में होती है। यह लोग क्रोध कम ही करते हैं और अगर कभी क्रोध आ भी जाए तो दुश्मनों के प्रति भी दया का भाव रखते हैं। कुंभ राशि वाले किसी के बारे में एक बार जो राय बना लेते हैं फिर इनकी राय बदलती नहीं है। इन लोगों का स्वभाव संकोची प्रवृत्ति का होता है। जिसके कारण इनको हानि होती है। यह अपनी बात भली-प्रकार से अपना संकोची-स्वभाव के कारण नहीं रख पाते। यात्राएं जीवन में बहुत होती हैं। इन लोगों को उच्चाधिकारिओं से विशेष कृपा प्राप्त होती है क्योंकि यह अपने मृदुभाषी-स्वभाव के कारण उनको बराबर सम्मान देती है। इनका पारिवारिक-जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद शान्ति बनी रहती है। यह लोग अपने जीवन में अपनी संघर्ष-क्षमता के कारण बहुत अधिक सफल होते हैं। ऐसे लोगों को शनि वाले दिन काले-कपड़े,चमड़े के जूते,सरसों के तेल का दान करना चाहिए। शिव-पूजन से इनको विशेष लाभ होता है।

First letter of name personality hindi C

मीन-राशि (राशिफल Rashi nature)

ऐसे लोग कुटिल चालों से और व्यर्थ की राजनीति से दूर रहते हैं ऐसे लोग धोखा देने वाले लोगों से सख्त नफरत करते है लोगों को क्षमा करना इनके व्यक्तित्व का सबसे बड़ा गुण होता है। यह लोग साकारात्मक-विचारों वाले होते हैं। कला, साहित्य और विज्ञान में इनकी विशेष रुचि होती है परन्तु इन सब गुणों के बावजूद इनके अन्दर अधीरता रहती है। किसी भी चीज को ये बहुत जल्दी प्राप्त कर लेना चाहते हैं। जिसके कारण इनके मन में प्राय: बेचैनी रहती है और इसी के कारण कई बार ये बहुत सफल भी हो जाते हैं। यह लोग समाज में काफी लोकप्रिय होते हैं। इनको स्वाभिमान बहुत प्रिय होता है परन्तु यह अपनी आलोचना करने में भी नहीं हिचकते हैं। कोई व्यक्ति जब इनके स्वाभिमान को ठेस पहुँचाता है तो इन्हें दुख होता है। मिलनसारिता और मधुर-स्वाभाव के कारण लोगो मे यह अपनी पैठ जल्दी बना लेते हैं। मीन-राशि वाले लोग भोजन के बहुत शौकीन होते हैं। इन्हें खाने और खिलाने का बहुत शौक होता है। अपने गुणों के कारण यह लोग बहुत अधिक धनोपार्जन करते हैं। ये लोग अपने जीवन में बहुत अधिक यात्राएं करते हैं। पारिवारिक-जीवन सुखमय होता है। इनके मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है। ऐसे लोग यात्राओं से काफी धन कमाते हैं। मीन-राशि का स्वामी गुरु होता है। इन लोगों को गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। श्री रामचन्द्र-जी का पूजन या श्री कृष्ण-जी का पूजन इनको विशेष फलित होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here