शनि के मकर राशि में प्रवेश का लाभ
शनि का मकर राशि में (shani in makar rashi) प्रवेश होगा । ज्योतिष की भाषा में इसको शनि का मकर राशि में गोचर (shani in makar rashi) कहा जाता है । 24 जनवरी 2020 को शनि , धनु राशि से मकर-राशि में प्रवेश करेगा। इसके प्रवेश करने से शनि के साढ़ेसाती धनु-राशि,मकर राशि और कुंभ राशि में चालू हो जाएगी।
वृश्चिक-राशि में साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनि की ढैय्या मिथुन और तुला-राशि में चालू होगी। वृष राशि और कन्या-राशि में जो ढैय्या चल रही थी वह खत्म हो जाएगी। आइये जानते हैं,किन राशियों को होगा शनि के मकर राशि में प्रवेश का लाभ-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि गोचर से 10वें भाव में प्रवेश करेगा। यह इन लोगों के बिजनेस के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं,उनको प्रमोशन मिलने की सम्भावना रहेगी। जो लोग राजनीति में हैं,उनको पद प्रतिष्ठा एवं मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
परन्तु यह सब होने के बावजूद खर्चे बढ़चढ़ कर रहेंगे । यात्राओं का योग बनता है। ऐसे समय में विदेश यात्राएं लाभकारी होंगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,उनको सफलता प्राप्ति होगी।
नाम का पहला अक्षर बताता है आपका व्यक्तित्व
वृषभ राशि
बृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि 9वें भाव में गोचर कर रहा है। यह स्थति वृषभ राशि वालों को सौभाग्य की प्राप्ति कराएगी। भाग्य के साथ देने के कारण ऐसे लोग बिजनेस में लाभ कमाएंगे। जिन लोगों के पास इस समय नौकरी नहीं है या जो लोग नौकरी करते हुए नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन लोगों को सफलता प्राप्त होगी।
धार्मिक कार्यों में पैसा खर्चा होगा। धार्मिक यात्राएं करने के भी योग बनेंगे। परन्तु पिता एवं भाई से व्यर्थ के वाद विवाद से बचना चाहिए और शत्रुओं से भी शतर्क रहना चाहिए ।
अंक ज्योतिष,भाग्यांक 2 वाले व्यक्ति होते हैं भाग्यशाली
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। जो कि संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त कराएगा। इन लोगों को रुका हुआ धन या अचानक धन लाभ की सम्भावना बनेगी। जिन लोगों के ससुराल पक्ष से विवाद चल रहे हैं वो सुलझ जाएंगे।
स्वस्थय सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा। संतान से संबन्धित सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनको विशेष तौर पर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और व्यर्थ का झगड़ा न करें।
अंक ज्योतिष , भाग्यांक 3 वाले पाते हैं सब पर विजय
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि का गोचर सप्तम भाव में होगा। यह वैवाहिक जीवन में सुख लाएगा। जिन लोगों के अपने प्रेमियों से विवाद चल रहे होंगे,वह दूर हो जाएंगे।
इस राशि वाले लोगों की जिनके विवाह या रिश्तों की बात चल रही है, उन लोगों का विवाह सम्पन्न होने के बहुत अच्छे योग हैं। व्यापार करने वाले लोगों को विशेष तौर पर लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के योग्य बनेंगे। माता की सेहत का विशेष तौर पर ख्याल रखें।
अंक ज्योतिष ,भाग्यांक 4 वाले व्यक्ति होते हैं शांत प्रिय
सिंह राशि
जिन लोगों की राशि सिंह है। उन लोगों के लिए शनि 6वें भाव में गोचर करेगा। ऐसे लोगों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। उनका कोई भी केश जो कि कोर्ट कचहरी में लंबित है।
वह विवाद सफलता पूर्वक निपट जाएगा। जो लोग काफी समय से बीमार चल रहे हैं उनकी बीमारी में सुधार होगा। जीवन साथी से संबधों को लेकर सजग रहना चाहिए। सिंह राशि वाले लोगों को लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ेंगी। भाई-बहनों से संबध मधुर होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
अंक ज्योतिष भाग्यांक 6 वाले होते हैं सच्चे साथी
कन्या राशि
जिन लोगों की राशि कन्या है। उन लोगों के लिए शनि 5वें भाव में गोचर करेगा। जो लोग संतान प्राप्ति के उपाय कर रहे हैं,उनको सफलता की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच संंबन्ध मधुर होंगे।
जिन प्रेमियों के बीच विवाद और झगड़े की स्थित चल रही है,उसमें समाधान मिलेगा। जो लोग अकेेले हैं,उनको पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। कन्या राशि वालों को साकारात्मक लोगो के साथ उठना बैठना चाहिए क्योंकि उनके स्वभाव में चिढ़चिढा-पन आयेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
आपका तिल बताएगा आपका भविष्य, जाने अपने शरीर में तिल का महत्व
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि मकर राशि में 4थे स्थान पर गोचर करेगा। ऐसे लोगों को संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। माता से होने वाले स्नेह में वृद्धि होगी। नए वाहन खरीदने के योग्य बनेंगे ।
जो लोग अपना मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं। उनको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ के विवादो से बचना चाहिए। ट्रांसफर और प्रमोशन की संभावनाए रहेंगी। घर से दूर यात्राओं के योग रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। आय से अत्यधिक खर्च करने से बचें।
हस्तरेखा सरकारी नौकरी का योग ,आपका करियर
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिेए शनि 3सरे भाव में गोचर करेगा तथा इन लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि इनकी साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। इनके रुके हुए लंबित कार्य पूरे होंगे। छोटे भाई-बहनों और मित्रों के साथ इनके संबधो में प्रगाढ़ता आएगी।
प्रेम संबधो में व्यर्थ के वाद विवाद से बचना चाहिेए। वृश्चिक राशि वालों को खर्च में अधिकता का सामना करना पड़ेगा। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। संतान से संबन्धित कोई भी खुशखबरी मिल सकती है। अगर नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन के अवसर रहेंगे।
मंगली दोष के उपाय, अगर कुंडली हो मंगली तो करें यह उपाय
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए शनि का मकर राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा। दूसरा भाव धन का स्वामी होता है। ऐसे लोगों को धन लाभ होगा। वाणी में मधुरता आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
यह गोचर इस बात की ओर इंगित करता है,कि आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है अर्थात संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शनि की साढ़े साती से संबन्धित उपाय आपको करने चाहिए। ससुराल पक्ष से व्यर्थ के वाद विवादों से बचें अगर आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो यह समय योग्य नहीं है।
डिप्रेशन के लक्षण और उपाय, ज्योतिष समाधान
मकर राशि
मकर राशि वालो के लिेए शनि का गोचर पहले भाव में होगा। इस कारण इन लोगों को अपने स्वास्थय के प्रति सचेत रहना चाहिेए। इन लोगों को व्याापार में सफलता प्राप्त होगी और पारवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
जो लोग बिजनेस कर रहे हैं,उनको धन लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्राएं करने का योग बनेगा। पार्टनर से सावधानी रखें।
बच्चों की शिक्षा का वास्तु उपाय
कुंंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का गोचर 12वें भाव मे होगा और साथ में इन लोगों की साढ़े साती भी प्रारम्भ हो रही है। अत: इन लोगों को शनि से संबन्धित उपाय करने चाहिए। व्यापार कर रहे लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।
विदेश यात्राओं के योग बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्राएं तो आप अवश्य करेंगे। धन लाभ की स्थित बनेगी। अपनी भाषा शैली में मधुरता लाएं और व्यर्थ के वाद विवादों से बचें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ें।
गृह क्लेश दूर करने के उपाय
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि का गोचर 11वें भाव में होगा। ऐसे लोगों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं। उनके लिए नौकरी की नई संभावनाएं बनेंगी। भाई-बहनों से विशेष तौर पर संबध मधुर एवं प्रगाण होंगे। जो लोग प्रेम संबधो में लीन हैं।
उनको व्यर्थ के विवादों से बचना चाहिेए,नहीं तो जीवन साथी के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। अचानक धन लाभ की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। ससुराल पक्ष में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
वास्तु दोष के उपाय,घर में करें यह सरल उपाय जीवन होगा सुखमय