अगर आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट में प्रश्न लिखें

सूर्य रेखा ( sun line) बताती है कितना धन और सम्मान है आपकी किस्मत में । हस्तरेखा(palmistry) शास्त्र के अनुसार जिस किसी भी व्यक्ति के हाँथो में सूर्य रेखा ( sun line )होती है । ऐसे व्यक्ति समाज या सभी जगहों पर प्रतिष्ठा पाने वाले, सम्मानीय और किसी उच्च पद पर काबिज होने वाले व्यक्ति होते हैं। सूर्य रेखा (sun line) को यश रेखा तथा रवि रेखा के नाम से भी पुकारा जाता है।
स्त्री के शरीर पर तिल का रहस्य
प्रतिभा के धनी होते हैं
ये लोग ऐश्वर्य और प्रतिभा के महान धनी व्यक्ति होते हैं। समाज में एक उचित स्थान पाने वाले ऐसे व्यक्ति होते हैं। किसी भी मनुष्य के हांथो में इस रेखा का एक अलग ही स्थान होता है।
सूर्य रेखा का है सबसे अधिक महत्व
व्यक्तियों की हथेली में जीवन रेखा,मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा कितनी ही सुखमय क्यों न हो लेकिन सूर्य रेखा के नहीं होने पर व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।
इस रेखा के नहीं होने पर सब व्यर्थ होता है। हस्थ रेखा को भलीभाँति जानने वाले लोगों का यही कहना रहा है कि हथेली में हस्थ रेखा साधारणत:सूर्य पर्वत के नीचे ही होती है।
क्यों की जाती है पीपल के पेड़ की पूजा ? जानिए
सूर्य पर्वत पर समाप्त होने वाली रेखा होती है सूर्य रेखा
इस रेखा की एक खासियत ये होती है कि ये रेखा हथेली में कही से भी शुरु हो सकती है परन्तु जहाँ इस रेखा की समाप्ति सू्र्य पर्वत पर होती है । मूलत:वही रेखा सूर्य रेखा के नाम से पुकारी जाती है।
सूर्य का है बहुत लाभकारी
इस रेखा से व्यक्तियों को धन, वैभव,मान-सम्मान,तथा प्रबल जीवन प्राप्त होता है यह रेखा किसी के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती है
ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। सूर्य रेखा सबसे अधिक प्रभाव शनि रेखा पर ही डालती है संक्षेप में कहें तो यह शनि रेखा के कोप से बचाने वाली रेखा मानी जाती है।
अपने बच्चे का करियर चुने राशि के अनुसार
हथेली में सूर्य रेखा ना होने से करना पड़ता बहुत संघर्ष
सुर्य रेखा का किसी व्यक्ति की हथेली में न होना कोई भी अशुभ संकेत या जीवन का रुक जाना ऐसा नहीं है परन्तु इस रेखा के न होने से व्यक्ति को अपने भविष्य में बहुत कठिनाइयों का सामना और अथक परिश्रम करना पड़ता है तब जाकर उसको किसी भी काम में सफलता मिलने की सम्भावना होती है।
लंबी और स्पष्ट सूर्य रेखा दिलाती है सफलता
जिन लोगों की हथेली की सूर्य रेखा अधिक लम्बी होती है वो व्यक्ति बहुत ही प्रतिभवान,सौभाग्यवान और सफलताप्रिय होते हैं।
इस रेखा के होने पर व्यक्ति को किसी अन्य व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का अपमान होने की सम्भावना नहीं होती है। ऐसे व्यक्तियों को ज्यादातर दूसरे लोगों से प्रतिष्ठा ही मिलती है।
साल 2020 में इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा धन लाभ
सूर्य रेखा पर द्वीप होता है अशुभ
इस रेखा पर अगर द्वीप हो तो उन व्यक्तियों को मान- सम्मान मिलने की ज्यादा सम्भावना नहीं होती है। अन्य रेखाओं की तरह यह रेखा पर्वतों से आकर्षण और प्रभावशील होती है।
मोटी सूर्य रेखा देती है अच्छा फल
ऐसी रेखाएं जो विचलित सूर्य रेखाएं होती हैं, वे रेखाएं भी मंगल के पर्वत पर ही जाकर निकलती हैं। सूर्य रेखा जब भी किसी व्यक्ति जीवन में जिस समय मोटी हो जाती हैं तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति को यश का अर्जन निश्चित ही होगा।
व्यक्तियों की हथेली में सूर्य यश और प्रतिभा,बुध चतुराई और शनि अध्यवसाय प्रदान करने का प्रतीक है।
साल 2020 में इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा धन लाभ
जीवन रेखा से आरंभ होने वाली सूर्य रेखा
सूर्य रेखा जब जीवन रेखा से आरम्भ होती है तो ऐसा व्यक्ति सौन्दर्य को प्रेम करने वाला और कला को प्रेम करने वाला होता है।
चंद्र रेखा से आरंभ होने वाली सूर्य रेखा
सूर्. रेखा जब चन्द्र रेखा से आरम्भ होती है तो ऐसा व्यक्ति बहुत सफल होता और कभी भी किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहता है।
अंक ज्योतिष, भाग्यांक 5 वाले लोग होते हैं परोपकारी
मस्तिष्क रेखा से आरंभ होने वाली सूर्य रेखा
जब यह रेखा मस्तिष्क रेखा से आरम्भ होती है तो ऐसा व्यक्ति अपने बुद्धि और विवेक से धन अर्जित करता है ।35 वर्ष की आयू के बाद सफल होता है। अगर अनामिका और मध्यिमा बराबर हों और सूर्य रेखा लम्बी हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में जुआँ और खतराों भरा कार्य पसन्द करता है।
क्या कहती है आपकी विवाह रेखा ? कैसा होगा वैवाहिक जीवन ?
हथेली से आरंभ होने वाली सूर्य रेखा
यदि सूर्य रेखा हथेली के आरम्भ से चालू हो तो ऐसा चव्यक्ति संघर्ष क् बाद सफलता प्राप्ति करता है।
भाग्य रेखा से आरंभ होने वाली सूर्य रेखा
यदि सूर्य रेखा भाग्य रेखा से आरम्भ हो तो जिस आयु में सूर्य रेखा भाग्य रेखा सेउठती है उस आयु में व्यक्ति को अचानक सफलता प्राप्ति होती है। और यह राजयोग की निशानी होती है।
Guruji,
Mere dono hatho ki rekha alag hain.. Line of heart and line of head ek saral line banke pure haath pe Sirf 3 rekhaye hain.. Issliye tark lagana ya haath samajhna mushkil hota hain.
Aap hamare article padati rahe dhire 2 samaj aane lagega.