सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश

सूर्य का धनु राशि में गोचर

सूर्य का धनु राशि में गोचर ( surya ka gochar ) 16 दिसंबर दोपहर 2:15 मिनट को वृश्चिक राशि से धनु राशि में होगा । धनु राशि सूर्य की मित्र राशि है । सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होने के कारण इस गोचर में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे , जैसे शादी ,विवाह , यज्ञोपवीत , मुंडन इत्यादि । सूर्य का गोचर ( surya ka gochar) जब 14 जनवरी 2020 को मकर राशि में होगा तब फिर से मांगलिक कार्य होना प्रारंभ हो जाएगा।
अंक ज्योतिष 2020 (numrology 2020) के अनुसार कैसा होगा आपका भविष्य
सूर्य का धनु राशिफल में प्रवेश का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? आइए जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए सूर्य का धनु राशि में प्रवेश ( surya ka gochar )बहुत ही अच्छा साबित होगा। धन के लिए समय अच्छा रहेगा परंतु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय संभालने वाला रहेगा। पारिवारिक कलह होने की संभावना रह सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यापार व नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन कष्ट में हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता के योग रहेंगे । छोटी यात्राएं उत्तम रह सकती हैं।

इन 6 राशियों की लड़कियों का होता है सबसे खूबसूरत दिल

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य का धनु राशि में प्रवेश का प्रभाव आशावादी रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी नई योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्राओं के योग बनेंगे विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों पर सूर्य का धनु राशि में प्रवेश उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। यात्राओं से बचने का प्रयास करें व्यापार व व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बनेगी।

क्यों की जाती है पीपल के पेड़ की पूजा ? जानिए

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातकों पर सूर्य का धनु राशि में प्रवेश नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। व्यापार व व्यवसाय में पार्टनरशिप ना करें। आर्थिक लेन-देन में विशेष ध्यान रखें। किसी पर भी भरोसा ना करें कोई भी नवीन कार्य शुरू करने से बचे।

कन्या 

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, कन्या राशि के जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक झगड़ों से बजे। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। यात्राओं को टालने का प्रयास करें।

कुंडली में कालसर्प दोष और मुक्ति के उपाय

तुला राशि 

सूर्य का धनु राशि में , गोचर तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय उत्तम रहेगा। स्वास्थ भी ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों पर सूर्य का धनु राशि में , गोचर ज्यादा सुखद नहीं रहेगा। यह समय तनाव भरा रह सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

धनु राशि 

धनु- धनु राशि के जातकों को अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक क्लेश हो सकती है आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्राओं से बचने का प्रयास करें वाहन संभाल कर चलाएं।

सुखी सुखी वैवाहिक जीवन के लिए गुरु को करें प्रसन्न

मकर राशि 

मकर- सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए उत्तम साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। नए संबंध बनेंगे। यात्रा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि 

कुंभ- सूर्य के इस गोचर में कुंभ राशि वाले जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्राएं सफल होंगी वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

छोटी जीवन रेखा मतलब कम आयु, क्या है रहस्य

मीन राशि 

मीन- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। नई नौकरी के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए समय उत्तम रहेगा।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
एस्ट्रोलॉजर श्री प्रक्काश पन्नालाल त्रिपाठी की कलम से(लेखक प्रतिष्ठित एस्ट्रोलॉजर हैं)

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here